फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में दो दिन से पानी नहीं 

Mon, 20 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेस अस्पताल में एक-एक बूंद पानी का संकट है। पानी न होने के कारण मरीज के साथ आने वाले तीमारदारों को परेशानी हो रही है और डायलिसिस करने में भी समस्या हो रही है। 
विज्ञापन

बेस अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 12 सौ से 14 सौ मरीज ओपीडी में आते हैं। मरीजों के साथ तीमारदार भी होते हैं। लगभग 50 मरीज अस्पताल में भर्ती भी रहते हैं। बेस अस्पताल में दो दिनों से पानी का संकट है। कार्यवाहक सीएमएस डा. टीडी रखोलिया ने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई है। मोटर खराब होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है

। डा. रखोलिया ने बताया कि जल संस्थान से सहयोग मांगा गया है। जल संस्थान से प्रतिदिन दो टैंकर आ रहे हैं। टैंकर का पानी अंडर ग्राउंड टैंक में भरने के बाद लिफ्ट किया जा रहा है। जल संस्थान के कनेक्शन से भी थोड़ा बहुत पानी आ रहा है। उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर की मरम्मत का काम अभी नहीं शुरू हुआ है। मंगलवार या बुधवार से मोटर रिपेयरिंग का काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन



अशोक विहार और आरटीओ रोड पर पेयजल संकट 
हल्द्वानी। आरटीओ रोड, अशोक विहार फेस वन एवं द्वितीय में पिछले 15 दिनों से लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं। ट्यूबवेल की मोटर फुुंकने के कारण लोगों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उक्त क्षेत्र में पेयजल संकट की खबर को अमर उजाला ने पूर्व में भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद लोगों को काफी दिनों तक सुचारु आपूर्ति मिली थी। कुछ समय बाद फिर स्थिति जस की तस हो गई है। लोगों को निजी खर्च पर ट्यूबवेल मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके उपाध्याय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग का ट्यूबवेल है। जल संस्थान की ओर से भी प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर नहीं भेजा जा रहा है। नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई है। मोटर बदली जा रही है और तीन से चार दिन में लोगों को सुचारु आपूर्ति मिलने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें