फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांवल्दे नाले में बैरियर लगे, रोशनी भी होगी

Mon, 14 Aug 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
सांवल्दे नाले में बैरियर लगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बरसात में नाले उफनाने से कई वाहन बह जाते हैं जबकि कुछ वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं। इससे बचने के लिए सांवल्दे नाले में बैरियर लगा दिया गया है। वहां रोशनी भी जल्द की जाएगी। सांवल्दे नाले के कॉजवे पर जलस्तर का अंदाजा न लगने के कारण 11 अगस्त को नोएडा एमिटी विवि के आए छात्रों के एक दल की गाड़ी बह गई थी, जिसमें दो युवाओं की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसको देखते हुए सांवल्दे नाले के दोनों तरफ रविवार को बैरियर लगा दिए गए हैं। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि बरसात के दिनों में सभी नदी, नाले उफान पर रहते हैं। अन्य नदी, नालों में भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सोमवार को लोनिवि, पुलिस, होटल एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई है, ताकि ऐसे हादसे की पुनरावृत्ति न हो।     
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें