फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटी बरात, दूल्हा कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के पास एक गांव में शादी के बाद दूल्हे के कोरोना संक्रमित मिलने पर हड़कंप मच गया है। प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल टीम ने गांव पहुंचकर दूल्हे के परिजनों समेत 22 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। दूल्हे की हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को गांव निवासी युवक की बरात दिल्ली गई थी। बुधवार को बरात वापस गांव पहुंची। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने दूल्हे और उसके परिजनों व बरात में शामिल लोगों को होम आइसोलेट होने को कहा। लेकिन शादी के बाद बृहस्पतिवार को गांव में पार्टी रखी गई, जिसमें कई ग्रामीण शामिल हुए। दूल्हे की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को उसे बीडी पांडे अस्पताल में दिखाया गया, जहां ट्रूूनेट टेस्ट में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि दूल्हे की हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर, शनिवार को मेडिकल टीम ने गांव जाकर बरात और पार्टी शामिल हुए लोगों और दूल्हे के संपर्क में आने वालों की सूची बनाई। इस दौरान दूल्हे के परिवार समेत संपर्क में आने वाले 22 लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें