फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट: बार काउंसिल की बैठक में अधिवक्ताओं के हितों, सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर बड़े निर्णय

Wed, 28 Oct 2026 09:57 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की कार्यकारिणी बैठक में अधिवक्ताओं के हितों, सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई बड़े निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए और वकीलों की सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प जताया गया।

विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक नैनीताल में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर के अधिवक्ताओं के हितों, सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई बड़े निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक में मौजूद कार्यकारिणी सदस्यों ने अधिवक्ता समाज की एकता, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए राज्य में वकीलों की सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प जताया।

अधिवक्ता कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। इस बैठक के माध्यम से राज्य बजट में अधिवक्ताओं के कल्याण, सुरक्षा और हितकारी योजनाओं के लिए विशेष बजट प्रावधान कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अतिरिक्त, पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रदेश की सभी बार एसोसिएशनों को अपने वार्षिक चुनाव निर्धारित समय पर पूरा कराने के सख्त निर्देश जारी करने का फैसला लिया गया। काउंसिल के कामकाज में आधुनिकता और पारदर्शिता लाने के लिए बार काउंसिल के पूर्ण डिजिटलीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन


इसके सुचारू क्रियान्वयन हेतु अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और एक सदस्य को मिलाकर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। वहीं ''''वन बार, वन वोट'''' के नियम का कड़ाई से पालन कराने के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड नियमावली, 2014 के नियम 40 में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया। लंबित अनुशासनात्मक मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए 12 नई समितियों का गठन किया जाएगा, साथ ही बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कार्यालय कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष राजवीर बिष्ट, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डीके शर्मा, उपाध्यक्ष सुशीला मेहता, राकेश नेगी, दिवाकर पांडे, विकास बहुगुणा, संग्राम पुंडीर, रंजन सोलंकी, सुरेंद्र पुंडीर, राकेश गुप्ता और सुखपाल सिंह सहित कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें