हल्द्वानी। 12 सूत्री मांगों के लिए अखिल भरतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी संघ ने प्रशासनिक कार्यालय कुसुमखेड़ा में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो 25 और 26 मई को सभी बैंक कर्मचारी लिपिक और अधीनस्थ वर्ग सभी हड़ताल पर जाएंगे।
वक्ताओं ने संदेश वाहकों व सशस्त्र गार्ड की भर्ती, एनपीएस कर्मचारियों के लिए पेंशन प्रबंधक बदलने का विकल्प, स्थायी नौकरियों में आउटसोर्सिंग बंद करने, पर्याप्त कर्मचारी की भर्ती, करियर प्रगति योजना की समीक्षा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में सुधार, क्रॉस सेलिंग के नाम पर गलत बिक्री बंद करने की मांग की। एसबीआई स्टॉफ एसोसिएशन दिल्ली सर्किल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बवेजा ने बताया कि प्रदर्शन सभी जगह हो रहे हैं। प्रदर्शन में क्षेत्रीय सचिव चंदन रावत, आंचलिक सचिव लोकेश गुरुरानी, राकेश तिवारी, सचिन बलदिया, गणेश मर्तोलिया, आशीष प्रेमी आदि मौजूद रहे।