फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 नवंबर से फिर बजेंगी शहनाई, नवंबर और दिसंबर में शादी के लिए केवल 10 दिन ही शुभ मुहूर्त

Thu, 19 Nov 2020 12:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो कैलाश पाठक, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • देवोत्थान एकादशी से बजेंगी शहनाइयां, 1000 अधिक जोड़ों के विवाह का अनुमान
  • 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा मलमास
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार महीने के अंतराल के बाद देवोत्थान एकादशी (25 नवंबर) से शहनाइयां फिर बजने लगेंगी। हालांकि इस साल दिसंबर तक केवल 10 दिन ही विवाह के मुहूर्त रहेंगे। नवंबर में पांच और दिसंबर में भी केवल पांच दिन ही मुहूर्त हैं। 10 दिनों में हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में करीब एक हजार जोड़ों के दांपत्य सूत्र में बंधने का अनुमान है।

विज्ञापन


ज्योतिषियों के अनुसार लोग अपनी सुविधानुसार भी इसके अलावा लग्न निकलवाकर विवाह करवा रहे हैं, लेकिन उत्तम लग्न केवल 10 दिन ही हैं। जो इस समय विवाह से चूक जाएंगे उन्हें 22 अप्रैल तक इंतजार करना होगा।


इन तिथियों में हैं विशेष मुहूर्त
नवंबर: 25, 26, 27, 29, 30, और दिसंबर 6, 7, 9, 10, 11
बड़े लग्न की तिथियां: 25, 29 नवंबर, 9, 10 और 11 दिसंबर।

Trending Videos

शादी के लिए तिथियां निकलवा रहे लोग

ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी कहते हैं कि हालांकि विवाह लग्न मात्र 10 दिन के हैं लेकिन बाद में मलमास होने से लोग इसी सहालग के सीजन में लग्न निकलवाकर विवाह करना चाहते हैं। वैसे लोग अप्रैल तक इंतजार करने के पक्ष में नहीं हैं। वह इन तिथियों से पहले और बाद में भी विवाह लग्न निकलवा रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. गोपाल दत्त त्रिपाठी और डॉ. नवीन चंद्र बेलवाल का कहना है कि पंचांग में लग्न न होने के बाद भी कुछ लोग अपनी सुविधा के अनुसार विवाह लग्न निकलवा रहे हैं। देव उठावनी एकादशी 25 नवंबर को है मगर लोगों ने इससे पहले ही विवाह लग्न निकलवा लिए हैं।

इस स्थिति में संभव है कि शुक्रास्त में भी कुछ लोग विवाह लग्न निकलवा लेंगे। पंचांग में दिए गए विवाह लग्न पूरे वैदिक रीति से सुझाए जाते हैं। वर्तमान में लोग अपनी सुविधा के अनुसार विवाह लग्न निकलवा रहे हैं।

अनुमति और गाइडलाइन की विवशता
शादियों का सीजन शुरू हो रहा है लेकिन इस बार विवाह के लिए प्रशासन की अनुमति और 200 लोगों के शामिल होने की बाध्यता ने कई लोगों को निराश भी किया है। जो लोग शादी को यादगार, शानदार और अधिक लोगों की मौजूदगी का साक्षी बनाना चाहते हैं, उन्हें निराशा हुई है।
विज्ञापन

कुछ को शादी तो कुछ को महिला संगीत का न्योता

शादी में 200 लोगों की ही अनुमति से कुछ लोगों ने न्योते का नया तरीका निकाला है। वे कुछ लोगों को शादी समारोह और कुछ लोगों को घर पर ही महिला संगीत में बुला रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग कार्ड भी छपवाए गए हैं।

बैंक्वेट हालों की बुकिंग बढ़ी
शादी के लिए ज्यादातर बैंक्वेट हाल बुक हो चुके हैं। कई लोगों ने घर पर ही शादी करने का विचार किया है। प्रिंटिंग प्रेस में इन दिनों कार्ड छपाई का काम चल रहा है। विवाह समारोह संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक नवीन पांडे सन्नू ने बताया कि शहर में करीब एक हजार शादियों की बुकिंग आ चुकी है। बैंक्वेट हाल में सामाजिक दूरी समेत कोविड नियमों का पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें