हल्द्वानी। बनभूलपुरा में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची मेडिकल टीम का फूलों से स्वागत करते लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की 16 सदस्यीय टीम पुलिस के साथ बनभूलपुरा छेत्र में पहुंची। टीम ने यहाँ क्वारन्टीन किए 11 लोगों का मेडिकल परीक्षण किया। इस दौरान लाइन नम्बर आठ में कुछ लोगों ने फूलों से स्वागत कर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम का हौंसला बढ़ाया। बता दें कि लाइन नम्बर आठ में रविवार को कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध करते हुवे लॉक डाउन तोड़ा था जिसके बाद शासन के आदेश पर यहाँ कर्फ़्यू लगाया गया है।