फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल के कालाढूंगी में बाइक सवार पर तेंदुओं ने किया हमला

विज्ञापन
हमलावर तेंदुवा - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कालाढूंगी। लॉकडाउन के चलते सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो जाने के कारण जंगली जानवर गांवों की ओर आने लगे हैं। कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग पर कई दिनों से तीन तेंदुए बेखोफ होकर घूम रहे हैं। वे दो पहिया वाहनों सवार पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। मंगलवार को नलनी गांव निवासी नवीन अधिकारी जरूरी सामान लेने के लिए बाइक से कालाढूंगी बाजार आ रहा था। कालाढूंगी से 8 किमी ऊपर प्रिया बैंड के पास सड़क किनारे बने पैराफिट पर बैठे दो तेदुओं ने उस पर हमला कर दिया। अचानक किए गए हमले से वह घबरा गया। नवीन ने हेलमेट उतारकर तेंदुओं के मुंह पर मारकर खुद को बचाने का प्रयास किया। हालांकि हमले में उसके कपड़े भी फट गए। इसी दौरान कालाढूंगी की ओर से आ रही एक कार में सवार लोगों ने हल्ला कर तेंदुओं को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें