ामनगर में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के सदस्य।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में ध्वस्तीकरण प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्मय से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
उपपा के जिला महासचिव लालमणि के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि बनभूलपुरा के हजारों बस्ती वासियों को उजाड़ा जा रहा है। बनभूलपुरा बस्ती के 50 हजार लोगों की पुनर्वास व्यवस्था किए बिना ध्वस्त करने की योजना पर तत्काल रोक लगाई जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री वर्ष 2022 के अंत तक देश के सभी बेघर परिवारों को पेयजल, बिजली कनेक्शन और रसोई गैस की सुविधायुक्त घर देने की घोषणा करते हैं। दूसरी ओर सरकारें लोगों से उनकी छत छीन रही है।