फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम भोले के जयकारों से गूंजा टीआरसी

Wed, 29 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
कैलाश यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। कैलास मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल मंगलवार को काठगोदाम स्थित केएमवीएन के विश्राम गृह पहुंचा। 42 सदस्यीय दल में 32 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। दोपहर में विश्राम करने के बाद दल आगे की यात्रा के लिए अल्मोड़ा को रवाना हुआ। जो देर शाम अल्मोड़ा पहुंच गया।

कैलास मानसरोवर यात्रियों के काठगोदाम स्थित केएमवीएन विश्राम गृह पहुंचने पर कुमाऊंनी परिधान में सजी बालिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। टीआरसी प्रबंधक आरसी पांडे ने यात्रियों को सन कैप भेंट की। इस दौरान टीआरसी काठगोदाम यात्रियों के बम भोले के जयघोष से गूंज गया। सभी यात्रियों का केएमवीएन अधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दल में सबसे अधिक यात्री गुजरात से हैं। हरियाणा के 26 वर्षीय बजरंग वत्स दल में सबसे कम और 30 वर्षीय राजस्थान निवासी नंद किशोर सिंघल सबसे अधिक उम्र के यात्री हैं। दल के जनसंपर्क अधिकारी पंजाब निवासी शशी प्रभा द्विवेदी ने बताया सभी यात्री बेहद उत्साहित होकर यात्रा कर रहे हैं। किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक महेश चंद्र भट्ट, मनमोहन जोशी आदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें