कैलास मानसरोवर यात्रियों का 12वां दल मंगलवार को काठगोदाम स्थित केएमवीएन के विश्राम गृह पहुंचा। 35 सदस्यीय दल में 29 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। दोपहर में विश्राम करने के बाद दल अल्मोड़ा रवाना हो गया, जो देर शाम वहां पहुंच गया था।
इससे पूर्व कैलास यात्रियों के काठगोदाम स्थित केएमवीएन विश्राम गृह पहुंचने पर कुमाऊंनी परिधान में सजी बालिकाओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। केएमवीएन प्रबंधक आरसी पांडे ने यात्रियों को फूलमाला पहनाकर सन कैप भेंट की। दल में दिल्ली निवासी बालाजी मजूमदार जनसंपर्क अधिकारी हैं। मजूमदार के अनुसार सभी यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। किसी भी यात्री को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है।