फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की निगरानी में किया जा रहा बलियानाला ट्रीटमेंट का काम : खरे

Tue, 30 Jul 2024 06:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सिंचाई कार्य मंडल हल्द्वानी के अधीक्षण अभियंता एमके खरे ने कहा कि बलियानाला ट्रीटमेंट का काम विशेषज्ञों की निगरानी में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीरभट्टी पुल के पास सुरक्षित रास्ते का निर्माण किया गया है जिसमें पहाड़ी और पुल की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा गया है। ट्रीटमेंट के कार्य से किसी को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

खरे ने जारी बयान में कहा है कि स्वीकृत योजना के तहत जीआईसी मैदान क्षेत्र के पास आवासीय कॉलोनी (हरिनगर) में भूस्खलन के उपचार का कार्य शुरू कर दिया गया है। 177.91 करोड़ की लागत से बलियानाला क्षेत्र में ट्रीटमेंट का काम किया जाना है। पहली किस्त के 20 करोड़ रुपये का उपयोग किया जा रहा है।
यह उपचार कार्य विशेषज्ञों की निगरानी में हो रहा है जिनमें भारत सरकार के भू-गर्भीय विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की के अर्थ साइंस विशेषज्ञ और उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) के विशेषज्ञ शामिल हैं। बताया कि वर्तमान में जीआईसी मैदान के पास 70 मीटर लंबाई के स्लोब का उपचार पूरा कर लिया गया है जबकि बाकी भागों में उपचार बरसात के बाद किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें