फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 30 Jul 2024 06:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के कार्यालय में उपखंड अधिकारी से बहस करते बिंदुखत्ता के ग्रामीण। संवाद 
विज्ञापन
लालकुआं। पूर्व सैनिक संगठन, कांग्रेस और भाजपा के लोगो ने अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ सोमवार को लालकुआं स्थित विद्युत सब स्टेशन में अधिकारियों का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ के समक्ष आरोप लगाया कि बिंदुखत्ता क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि बिंदुखत्ता क्षेत्र में नया कनेक्शन लेने पर मानक से अधिक की रसीद काटी जा रही है। इधर एसडीओ संजय प्रसाद ने कहा कि विद्युत कटौती लोकल स्तर का मामला नहीं है। वहां पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, कैप्टन कुंदन सिंह मेहता, प्रकाश मिश्रा, भाजपा नेता दीपक जोशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, इंद्र सिंह पनेरी, किशन सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि ग्रामीण थे। संवाद

ऊर्जा निगम के कार्यालय में उपखंड अधिकारी से बहस करते बिंदुखत्ता के ग्रामीण। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें