फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीएमओ ने किया चोरगलिया पीएचसी का निरीक्षण

Sun, 30 Jun 2024 05:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरगलिया। सीएमओ नैनीताल डॉ. श्वेता भंडारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोरगलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बरसात के मौसम में ग्रामीण इलाकों में सर्प दंश के मामले बढ़ जाते हैं। मरीज कभी-कभी हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं, क्योंकि हल्द्वानी पहुंचने में लोगों को दो बरसाती नाले पार करने होते हैं जो बरसात में उफान पर रहते हैं। इस पर सीएमओ ने डॉक्टर जाने आलम को बरसात के दिनों में 24 घंटे स्वास्थ्य केंद्र में रहने को कहा जिससे सर्प दंश की घटना होने पर मरीज को एंटी वेनम लगाकर उनकी जान बचाई जा सके। सीएमओ ने कहा कि एंटी वेनम इंजेक्शन का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया गया है। वहां पर प्रधान कमल दुर्गापाल, पूर्व प्रधान महेश बेलवाल, समाजसेवी भुवन पोखरिया, पूर्व छात्र संघ सचिन पान सिंह मेवाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें