फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संदिग्ध हालात में बेकरी कर्मचारी का शव नहर में मिला

Fri, 17 Mar 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। फूलचौड़ क्षेत्र में संचालित एक बेकरी कर्मचारी का शव संदिग्ध हालात में नहर में पड़ा मिला। क्षेत्र के लोगों ने मृतक की शिनाख्त गोधन सिंह नेगी के रूप में की। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



मूलरूप से अल्मोड़ा के जैती निवासी गोधन सिंह नेगी (58) रुद्रपुर में पत्नी दीपा नेगी और बेटा नितिन नेगी के साथ रहता था। तीन वर्ष से वह हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र स्थित जीतपुर नेगी में अकेले रह रहा था और फूलचौड़ इलाके में ही संचालित एक बेकरी में काम कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर फूलचौड़ स्थित करायल चतुर स्थित जीआईसी के पास नहर में स्थानीय लोगों ने एक शव देखा। ग्रामीणों ने शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। टीपीनगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के कपड़ों की तलाशी में किसी तरह के दस्तावेज नहीं मिलने पर अज्ञात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी जानकारी जुटानी शुरू कर दी। बाद में क्षेत्र के लोगों से पता चला कि शव गोधन सिंह नेगी का था। इसके बाद पुलिस ने जानकारी जुटाई और रुद्रपुर निवासी गोधन के बेटे नितिन को पिता की तबियत खराब होने की बात कहकर हल्द्वानी बुलाया। यहां पहुंचने पर उसने शव की शिनाख्त पिता के रूप में की। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें