फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंणी सेना एक नवंबर से काम करना शुरू करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर को स्वच्छ व पालीथिन मुक्त बनाने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी समेत अन्य कार्य करने का काम स्वयं सहायता समूह करेंगे। इस परियोजना को नगर निगम ने बैंणी सेना नाम दिया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि 31 अक्तूबर को योजना का शुभारंभ मेयर करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, स्वयं सहायता समूह कूड़ा डंप होने की सूचना देने के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पालीथिन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करेंगे। आवंटित वार्डों में नगर निगम नियुक्त स्वच्छता समितियों, कर्मचारियों के कार्यों का निरीक्षण कर मूल्यांकन करने के साथ उसकी रिपोर्ट प्रोजेक्ट मैनेजर के माध्यम से नगर आयुक्त को देंगे।
संबंधित स्वयं सहायता समूह को एक साल के लिए यूजर चार्ज एकत्र करने के लिए एक वर्ष के लिए अधिकृत किया गया है। इसके बदले संस्था को एकत्र यूजर चार्ज का 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रत्येक वार्ड में प्रत्येक परिवार का पंजीकरण करने के साथ स्टीकर चस्पा करने का काम भी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किया जाएगा। बैंणी सेना के कार्यों का निरीक्षण समय-समय पर किया जाएगा। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त (टैक्स) और प्रोजेक्ट मैनेजर के प्रस्तुत मूल्यांकन आख्या के आधार पर समूह संबद्धता समाप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें