फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कलसिया नाले पर बेली ब्रिज तैयार, दीवाली के बाद होगा आवागमन

Sun, 01 Nov 2026 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम के कलसिया नाले पर वैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। मुख्य रोड से बैली ब्रिज तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड का काम भी पूरा कर लिया गया है। लोनिवि के अधिकारियों के मुताबिक दीपावली के बाद बैली ब्रिज का ट्रायल लेने के बाद इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि दो साल पहले बरसात में कलसिया नाले का पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे काठगोदाम से नैनीताल और भीमताल जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। छह माह पहले शासन ने कसलिया नाले में टू लेन पक्का पुल स्वीकृत किया था। पुराने बैली ब्रिज के स्थान पर पक्का पुल बनना है लिहाजा पुराने बैली ब्रिज को वहां से हटाना है। लोनिवि के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि प्रोटेक्शन वर्क शेष रह गया है। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें