फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन फाइनल मेें पहुंचे खिलाड़ी जाएंगे देहरादून

Mon, 08 Aug 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
बैडमिंटन खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही अंडर 19 और ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल में पहुंचे सिंगल्स और डबल्स टीमों के खिलाड़ी देहरादून खेलने जाएंगे। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र भूटियानी के अनुसार सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित अंडर 19 बालिका एकल में श्रेया सुयाल ने कृति जोशी को 21-18, 17-21 और 21-14 से हराया। पुरुष ओपन एकल में हिमांशु बिष्ट ने हेमचंद पांडे को 21-16, 21-7 से हराया।

बालिका ओपन डबल्स में गीता नेगी और कृति जोशी की जोड़ी ने प्रियंका पाल एवं पूजा पाल को 21-13, 21-12 से हराया। अंडर 19 बालक एकल में हिमांशु बिष्ट ने अंशुल रावत को 21-7, 21-9 से पराजित किया। मिश्रित युगल में हेम पांडे व नेहा ने नरेंद्र एवं गीता को 21-19, 18-21 और 21-14 से मात दी।
विज्ञापन


अंडर 19 बालक युगल में हिमांशु और शशांक की जोड़ी ने अरविंद व शिव को 21-8 और 21-12 से हराया। बालिका एकल ओपन में श्रेया सुयाल ने नेहा बल्यूटिया को 21-9, 26-24 के अंतर से हराया। मुख्य अतिथि एसडीएम पंकज उपाध्याय ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

मुख्य निर्णायकों में डॉ. मानस शाह, विपिन, हेम पांडे, प्रशांत और मोहित रहे। विशिष्ट अतिथि प्रभारी प्राचार्य सीपी भैसोड़ा, मनमोहन सिंह, नारायण सिंह, विनय लाहोटी, पूरन जोशी आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें