फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बंद पड़े स्टेशन से हटाया जाएगा कूड़ा

Fri, 24 Apr 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। मल्ला रामगढ़ के बंद पड़े रोडवेज स्टेशन पर जमा कूड़े और गंदगी को जल्द हटाया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख दीपक आर्य और बीडीओ शुभम अग्रवाल ने स्टेशन का निरीक्षण कर यह आश्वासन दिया है। बंद पड़े स्टेशन पर कूड़े और लावारिस जानवरों की गंदगी से स्थानीय लोग, व्यापारी और सैलानी परेशान हैं। ग्राम प्रधान लता जोशी और कांग्रेस नेता नवाब हुसैन ने स्टेशन की साफ-सफाई, एक सफाई कर्मी की नियुक्ति और स्टेशन का संचालन फिर से शुरू करने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख दीपक आर्य ने कूड़े का निस्तारण कराने और क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस दौरान सनी और रितेश भट्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें