फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग से नीचे गिरी रोडवेज बस के चालक को नहीं आई कोई खरोंच, बिना सवारियों के पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही थी बस

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। उत्तराखंड परिवहन भवाली डिपो की एक बस गेठिया पड़ाव के पास अनियंत्रित होकर मार्ग से नीचे पलट गई। गनीमत रही कि बस में सवारियां नहीं थीं। साथ ही चालक को भी कोई चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जा रही थी। जिसे भुजियाघाट निवासी चालक हरीश सिंह जीना चला रहे थे। जैसे ही बस गेठिया पड़ाव के पास पहुंची अनियंत्रित हो गई और मार्ग से नीचे पलट गई। पता चला है कि बस के परिचालक डीएल साह अपने घर जाने लिए भवाली में ही उतर गए थे। घटना देर शाम 6 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें