फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में खुलेगा 50 बेड का आयुष अस्पताल

Thu, 25 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और योग समेत आयुष पद्धति से होने वाले अन्य इलाजों के लिए मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। शनिवार को हल्द्वानी में 50 बेड के आयुष अस्पताल का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन


आयुष अस्पताल के लिए एक करोड़ रुपये मिल गए हैं। जबकि निर्माण में लगभग नौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. कृष्ण सिंह नपलच्याल ने बताया कि हल्द्वानी में स्टेडियम के पास आयुष अस्पताल का निर्माण हो रहा है। 50 बेड का अस्पताल मल्टी स्पेशलिटी वाला होगा।

इसमें आयुर्वेद, होम्योपैथिक समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर बैठेंगे। अस्पताल निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि मिली है और लगभग नौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अस्पताल भवन चार मंजिला होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार (27 अगस्त) को वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी, सांसद भगत सिंह कोश्यारी अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास में आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं के निदेशक डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें