फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ऑटो दौडेंगे, मगर एक सवारी ही बैठेगी

विज्ञापन
हल्द्वानी पटेल चौक में पुलिस द्वारा रोड में खड़े वाहनों को हटाये जाने व अतिक्रमण हटाने के बाद नजर - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद अब शासन ने ऑरेंज और ग्रीन जोन में सार्वजनिक परिवहन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। हालांकि अंतरराज्जीय मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। हल्द्वानी से भी हजारों वाहनों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

करीब दो महीने से सार्वजनिक परिवहन का संचालन ठप था। इससे हल्द्वानी में हजारों ऑटो, ई रिक्शा, टेंपो और टैक्सियां जगह-जगह खड़ी थी। हजारों लोगों का रोजगार ठप था। अब नए आदेश से उनका रोजगार फिर पटरी पर आने की संभावना है। इस संबंध में सचिव शैलेश बगौली की ओर से जो आदेश जारी किए गए हैं उसमें कई गाइड लाइन हैं। इसके अनुसार यात्रा शुरू करने और समाप्त होने के बाद वाहन को सैनिटाइज करना होगा। वाहन चालक-परिचालक के साथ ही यात्री भी मास्क का प्रयोग करेंगे। चालक-परिचालक के साथ ही यात्रियों को भी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। यात्रा के दौरान चालक-परिचालक और यात्री तंबाकू, शराब आदि का सेवन नहीं करेंगे। वाहनों को नियमित स्टॉप पर ही रोका जाएगा। जिले और राज्य से बाहर जाने के लिए पास अनिवार्य होगा। हालांकि इस बारे में एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

किस वाहन में कितने यात्री
ई रिक्शा एक चालक और दो सवारी
आटो रिक्शा एक चालक, एक सवारी
विक्रम एक चालक दो यात्री
टैक्सी कैब पांच सीटर एक चालक दो यात्री
टैक्सी कैब छह सीटर एक चालक दो यात्री
मैक्सी कैब आठ सीटर एक चालक तीन यात्री
मैक्सी कैब दस सीटर एक चालक चार यात्री
मैक्सी कैब 12 सीटर एक चालक पांच सवारी
मिनी बस अनुमत सीट क्षमता का 50 प्रतिशत। स्टेंडिग क्षमता मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें