फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फंदे से लटका मिला ऑटो चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कठघरिया बजुनिया हल्दू में गोविंद बल्लभ उपाध्याय (43) का शव बुधवार देर शाम घर में ही पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटनास्थल पर गए मुखानी थाना के एसआई अविनाश मौर्य ने बताया कि गोविंद बल्लभ ऑटो चालक थे। परिवार वालों के अनुसार उन्हें कोई तनाव भी नहीं था। वह बुधवार शाम कमरे में गए। काफी समय तक आवाज नहीं आने पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वह पंखे से रस्सी के फंदे पर लटके थे। थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें