हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो तस्करों को 27.68 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि पुलिस टीम ने गौला पार्किंग के पास स्थित झोपड़ी के पास से इंद्रानगर निवासी शाहरुख उर्फ चेटा को पकड़ा। उसके पास 11.66 ग्राम स्मैक बरामद हुई। शाहरुख दो सप्ताह पूर्व ही नशे के मामले में जमानत पर छूटकर आया था। इसके बाद पुलिस ने कुछ दूरी पर इंद्रानगर के ही फईम उर्फ बब्लू को 16.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। माई सिटी रिपोर्टर