फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भौगोलिक परिस्थितियां देखने उतरी प्राधिकरण की टीम

विज्ञापन
हिम्मतपुर तल्ला में भौगोलिक परिस्थितियों का जायजा लेने पहुंची प्राधिकरण की टीम।   स्रोत प्रशासन - फोटो : प्राधिककरण की टीम।
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेरा लागू करने में किसानों के सवालों को जांचने के लिए प्राधिकरण की टीम भौगोलिक परिस्थितियां देखने के लिए मैदान में उतरी। टीम ने गौलापार क्षेत्र में पांच और हिम्मतपुर तल्ला में 10 किसानों की जमीन देखी। कुछ जगह छोटी जोत के किसानों की जमीन देखी गई। छोटी जोत के किसानों के मामले में टीम अपनी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजेगी।
विज्ञापन

किसान रेरा लागू करने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि छोटी जोत के किसान अगर जमीन बेचेंगे तो वे 30 फीट की सड़क कैसे दे पाएंगे। 30 फीट की सड़क देने पर उनकी जमीन बचेगी ही नहीं। किसानों की शिकायत के बाद प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, संयुक्त सचिव ऋचा सिंह गौलापार नया गांव पहुंची। यहां टीम ने 10 किसानों की जमीन देखी। इसके बाद टीम हिम्मतपुर तल्ला पहुंची। यहां टीम ने 10 किसानों की जमीन का जायजा लिया।
प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि भौगलिक परिस्थिति के अनुसार मानकों में शिथिलिकरण के लिए शासन को लिखा जाएगा। बड़े भूखंडों में अनियोजित विकास भी दिखाई दिया है। यहां रेरा के नियम लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान नरेंद्र खनी, पूरन सिंह खनी, कुंदन सिंह, राजेन्द्र शर्मा, ललित जोशी, बलजीत सिंह, राम सिंह नागरकोटी, आनन्द दुर्गापाल, श्री हरीश बिष्ट, प्रताप सिंह रावत आदि मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण की टीम ने जितनी जमीन देखी उसमें से एक ही जमीन पर रेरा के नियमों का पालन हो सकता है। अधिकतर किसानों की जमीन की चौड़ाई 30 से 40 फीट ही है। शर्मा ने कहा कि टीम को यह दिखाया कि गांव की सड़क की चौड़ाई 15 फीट है। ऐसे में उसी सड़क पर आगे 30 फीट की सड़क देने का क्या औचित्य है।

=:=============:=
25 को किसान घरों से मिट्टी लाकर करेंगे प्रदर्शन

हल्द्वानी। किसान 25 अगस्त को नगर निगम में होने वाली रेरा की कार्यशाला में अपने खेतों की मिट्टी लाकर प्रदर्शन करेंगे। युवा किसान संघर्ष समिति सदस्य ललित जोशी और बलजीत सिंह ने बताया कि रेरा को लेकर जल्द महापंचायत की जाएगी। बुधवार को किसानों ने संगठन के बैनर तले रामपुर रोड, कुसुमखेड़ा, गौलापार, देवलचौड़ आदि क्षेत्रों में 25 अगस्त और जल्द होने वाली महापंचायत के लिए जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभा भी की। बताया कि 25 अगस्त को किसान मेरी मिट्टी मेरा जल मेरा अधिकार के जज्बे के साथ अपने खेतों की मिट्टी लाकर रेरा के काले कानून का विरोध जताएंगे। संवाद

=-=
रजिस्ट्री ने पकड़ी तेजी, हल्द्वानी में 50 रजिस्ट्री हुईं

हल्द्वानी। रेरा के विरोध के बाद अब लोग रजिस्ट्री कराने कार्यालय आने लगे हैं। बुधवार को रजिस्ट्री की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। हल्द्वानी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में 50 और रामनगर में 10 रजिस्ट्री हुई। एडीएम फिंचा राम ने बताया कि रजिस्ट्री में तेजी आई है। कहा कि जल्द ही रजिस्ट्री की संख्या भी बढ़ेगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें