नैनीताल। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग नैनीताल की ओर से कोविड-19 जागरूकता संबंधी ऑडियो क्लिप तैयार की गई है। हिंदी और कुमाऊंनी में तैयार यह ऑडियो लोगों को खासा पसंद आ रहा है।
उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा ने बताया कि कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए बनाई ऑडियो को वरिष्ठ उद्घोषक एवं शिक्षक हेमंत बिष्ट और गायिका शर्मिष्ठा बिष्ट ने स्वर दिए हैं। ऑडियो में लोगों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के साथ साथ हाथों को बार-बार धोने की अपील की है।