हल्द्वानी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में आर्थिक मदद देने के लिए रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 आयोजित की गई। शहर में एमबीपीजी कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर हुई परीक्षा में 1300 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। केंद्र पर कुमाऊं भर के विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा देने आए थे।
परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक निर्धारित था। इस बीच छात्र-छात्राओ ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह रहा। कई बच्चे ऐसे थे जिन्होंने समय से पूर्व प्रश्नपत्र हल कर लिया था। प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, विज्ञान, इतिहास आदि विषयों पर आधारित था। पिथौरागढ़, चंपावत, खटीमा, बाजपुर, गदरपुर, रामनगर, हल्द्वानी, भीमताल, नैनीताल से परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज पहुंचे। परीक्षा देने के बाद कक्षों से लौटे विद्यार्थियों के चेहरों पर चमक दिखी। बच्चे उत्साहित नजर आए। परीक्षा का आयोजन कराने में महाविद्यालय के महेश शर्मा और बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने विशेष योगदान दिया।
बच्चे बोले- छात्रवृत्ति से बढ़ेगा आत्मविश्वास
फोटो- अमर उजाला की यह पहल बेहद सराहनीय है। पेपर अच्छा हुआ। 100 नंबर के प्रश्न पत्र में से 90 नंबर आने की उम्मीद है। अगर छात्रवृत्ति मिल जाएगी तो आगे की पढ़ाई अच्छी होगी।
प्रियंका जोशी, 9वीं कक्षा, भीमताल।
कोट
मैं दसवीं का छात्र हूं। अमर उजाला रोजाना पढ़ता हूं। इससे देश-दुनिया की जानकारी मिलती है। यह जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में काम आती है। छात्रवृत्ति मिली तो आत्मविश्वास बढ़ेगा।
-विनय रावत, रामनगर।
कोट
मैं रोजाना अखबार पढ़ती हूं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए लंबे से तैयारी की थी। प्रश्नपत्र में पिछली कक्षाओं के बहुत प्रश्न आए थे। छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद है।
-रूपाली, हल्द्वानी।
कोट
परीक्षा का बहुत दिन से इंतजार था। पेपर अच्छा आया। अधितकर प्रश्न पढ़े में से आए थे। छात्रवृत्ति मिलती है, तो आगे पढ़ाई में कठिनाई नहीं होगी। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
अरुन, गदरपुर।
कोट
मैं कक्षा 11वीं कक्षा का छात्र हूं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए अलग से तैयारी की थी। उम्मीद है छात्रवृत्ति के लिए चयन होगा। इस परीक्षा से प्रतियोगी परीक्षा के पैटर्न की भी जानकारी मिली।
शेखर सैनी, काशीपुर।
-=-------------------------=-
इनसेट
दृष्टिबाधित विद्यार्थी भी नहीं रहे पीछे
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने में दृष्टिबाधित विद्यार्थी भी पीछे नहीं रहे। दृष्टिबाधितों के साथ आए श्रृति लेखन (स्क्राइब) ने प्रश्नों के उत्तर टिक किए। नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) के पांच दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
कोट
पहली बार छात्रवृत्ति परीक्षा दी। प्रश्न पत्र ठीक आया था। परीक्षा के लिए तैयारी की थी। अमर उजाला की ओर से ऐसी परीक्षा का आयोजन सराहनीय है। इससे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ता है।
-लक्ष्मण दानू, 12वीं कक्षा, नैब।
कोट
- मैं नैब में रहकर पढ़ाई करता हूं। परीक्षा की पूरी तैयारी की थी। प्रश्न पत्र हल करते समय आसानी हुई। इससे आत्मविश्वास बढ़ा है। उम्मीद है कि छात्रवृत्ति के लिए मेरा चयन हो जाएगा।
- भूपाल सिंह बिष्ट, 12वीं कक्षा, नैब,
कोट
-प्रश्नपत्र ठीक आया था। परीक्षा के लिए लंबे समय से तैयारी की थी। अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। छात्रवृत्ति अधिक से अधिक विद्यार्थियों को दी जानी चाहिए।
- ईना सैनी, 11कक्षा, नैब
इनसेट
प्राचार्य और प्राध्यापक की राय
कोट
अमर उजाला की छात्रवृत्ति पहल सराहनीय है। छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के कॅरियर में सहायक होती है। ऐसी परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को बढ़चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते हैं।
-डॉ. एनएस बनकोटी, प्राचार्य, एमबीपीजी।
कोट
ऐसी परीक्षाओं से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा का एक अनुभव प्राप्त होता है। छात्रवृत्ति पढ़ाई में सहायक होती है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की परीक्षाएं समय-समय पर हों।
-डॉ. महेश कुमार शर्मा, एमबीपीजी कॉलेज।
इनसेट
अभिभावकों की राय
मैं अपनी बेटी अलशिफा को परीक्षा दिलाने लाया हूं। बेटी ने इस परीक्षा के लिए बहुत तैयारी की थी। उम्मीद है कि बेटी की मेहनत रंग लाएगी और उसका चयन होगा। ऐसी परीक्षाएं बच्चों को प्रेरित करती हैं।
-तौफीक अहमद, गदरपुर।
कोट
मैं अपने बेटे नवल कन्याल को पेपर दिलाने लाई हूं। मेरे बेटे ने आज तक जो भी परीक्षाएं दीं, उनमें वह अव्वल रहा। उम्मीद है कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में भी उसका चयन होगा। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।
-गीता कन्याल, पंतनगर।
हल्द्वानी एमबी महा विद्यालय में अमर उजाला द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा 2022 में