फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 25 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ग्राम ढेला में बालिका को बहला-फुसलाकर एक पेंटर जंगल मे ले गया। वह उससे दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था, तभी बच्ची की मां पहुंच गई। शोर-शराबा करने पर ग्रामीणों ने पेंटर को दबोच लिया।
विज्ञापन


उसकी पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसके साथी की तलाश में है। बिना सत्यापन घर में पुताई कराने पर पुलिस सीटीआर के ढेला रेंज अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

एसएसआई बीएस बृजवाल ने बताया मंगलवार को ग्राम ढेला में सीअीआर के ढेला रेंज अधिकारी के आवास में दो लोग पुताई कर रहे थे। पेंटर अली हसन पुत्र मेहदी हसन निवासी मजरा मियाजनगर काशीपुर चाय पीने दुकान पर जा रहा था।
विज्ञापन


तभी इसने बच्चों के साथ खेल रही एक बच्ची से नाम-पता पूछा। उसके बाद उसे बहला-फुसलाकर जंगल की तरफ ले गया। साथ खेल रही दूसरी बच्ची ने उसकी मां को सूचित किया तो वह  शोर मचाती हुई जंगल की तरफ भागी। हल्ला सुनकर कई लोग उसके पीछे चल दिये। लोगों के पहुंचने पर वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने उसे ढेला गेट के पास पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। 

यह देख इसका साथी खताड़ी निवासी गुलशन ग्रामीणों को धमकाने लगा। भीड़ बढ़ी तो गुलशन वहां से फरार हो गया। ग्रामीण अली हसन को कोतवाली ले आये। पुलिस ने उसके खिलाफ 354 और पास्को अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।

फरार खताड़ी निवासी गुलशन ठेकेदार की खिलाफ 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसआई बीएस बृजवाल ने बताया ये दोनों सीटीआर के ढेला रेंजर के आवास में पुताई का काम कर रहे थे, लेकिन रेंज अधिकारी ने दोनो का सत्यापन नहीं कराया था, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें