फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गुरुद्वारे के दरवाजे में आग लगाने की कोशिश

Sat, 29 Jun 2024 05:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के कंदला थारी गुरुद्वारे में बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने गुरुद्वारा के मुख्य गेट में आग लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। जाग होने पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि तीन घंटे बाद पुलिस की ओर से आरोपी को छोड़ने की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

श्री गुरुद्वारा नानक दरबार कांदला थारी के सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे गुरुद्वारा में चार अज्ञात लोग दीवार फांदकर घुसे। चोरों ने पहले गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट डाले। गुरुद्वारे के मुख्य कमरे के बाहर रखे गैस सिलिंडर के चूल्हे को जलाकर दरवाजे के पास रख दिया जिससे दरवाजे में आग लग गई।
इसी दौरान गुरुद्वारे के पास में रहने वाले दर्शन सिंह जाग गए और वह गुरुद्वारे आए। गुरुद्वारा में चोरों को देखकर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर तीन आरोपी फरार हो गए जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना के तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस
ग्रामीणों ने बताया कि रात में तीन बजे पुलिस को सूचना देने के बाद करीब तीन घंटे बाद सुबह छह बजे पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया लेकिन बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह नौ बजे ग्रामीणों को सूचना मिली कि आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया तो आक्रोशित ग्रामीण दोपहर में कोतवाली पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
नशे के धंधे पर रोक लगाने की मांग
पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, बीडीसी सदस्य मुन्ना सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया थारी क्षेत्र में नशे का धंधा काफी बढ़ गया है। थारी में चरस, गांजा, स्मैक की बिक्री पर रोक लगाई जाए। आरोप लगाया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे गांव में नशेडि़यों की दहशत बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को नशा बेचने वालों की सूची भी सौंपी।
सिख समुदाय ने घटना के खुलासे की मांग
पंजाबी महासभा के हरमिंदर सिंह आनंद उर्फ संटू ने एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल से घटना के खुलासे की मांग की। हरमिंदर सिंह ने एसएसआई के सामने ही एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा से फोन पर बात की और जल्द घटना के खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


सीओ रामनगर, भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि घटना के संबंध में श्री गुरुद्वारा नानक दरबार कांदला थारी की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें