फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सैलानियों के लिए बंद हुए फाटो, हाथीडगर जोन

Sat, 29 Jun 2024 05:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जलभराव में पर्यटकों की जिप्सियां फंसने की घटना के बाद अब तराई पश्चिमी वन प्रभाग ने फाटो और हाथीडगर पर्यटन जोन को बंद कर दिया है। अब इन दोनों पर्यटन जोनों को एक अक्तूबर को सैलानियों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया मानसून सीजन को लेकर फाटो और हाथीडगर जोन को बंद कर दिया गया है। अब इन दोनों जोनों में पर्यटक एक अक्तूबर से जंगल सफारी करेंगे। फाटो जोन में अब तक 2,15,947 पर्यटकों ने जंगल सफारी की। इन पर्यटकों से विभाग को पांच करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। पर्यटन जोन में पिछले छह माह से एक बाघिन अपने शावक को बचाने की जद्दोजहद कर रही है। बाघिन और शावक ने पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें