फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: अध्यापकों को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tue, 24 Mar 2026 10:11 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

भीमताल के धारी ब्लॉक क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को अनजान कॉल के जरिए डिजिटल ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शिक्षकों ने मुक्तेश्वर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को बीते कुछ दिनों से एक अनजान नंबर से आ रही कॉल से डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की जा रही है। आरोपी शिक्षकों को गंदी फिल्म देखने का आरोप लगाने के नाम पर डरा रहा है। शिक्षकों की ओर से मुक्तेश्वर पुलिस को इस मामले में शिकायती पत्र सौंपकर अनजान नंबर से फोन करने वाले व्यक्ति का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। धारी क्षेत्र के शिक्षकों ने बताया कि इंद्रजीत सक्सेना के नाम से कोई व्यक्ति फोन करके उन्हें स्कूल समय पर गंदी फिल्म देखने के नाम से डराने का प्रयास कर रहा है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी देते हुए अभद्रता से बात कर रहा है। वह व्यक्ति प्राथमिकी के नाम पर ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये देने की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि आरोपी व्यक्ति को शिक्षकों के परिवार से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इसके चलते महिला शिक्षक काफी परेशान हैं। शिक्षकों की ओर मुक्तेश्वर पुलिस को शिकायती पत्र देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक मंगलवार को मुख्य शिक्षाधिकारी को भी पत्र देंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि शिक्षकों की ओर से पत्र मिलते ही एसएसपी से वार्ता कर कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें