फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मैगी के साथ खाया जंगली मशरूम, हालत गंभीर

Sat, 09 Aug 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जंगली मशरूम खाने से बीमार हुए लमगड़ा अल्मोड़ा के एक परिवार के चार सदस्य गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार इनमें दो बच्चे, एक महिला और उसके पति को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। परिवारजनों ने बताया कि पीड़ितों ने जंगली मशरूम को मैगी में मिलाकर खाया था। तबीयत बिगड़ी तो उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए भेजा गया। पिछले दिनों मुनस्यारी में भी एक ही परिवार के दो लोगों का मशरूम खाने का मामला सामने आया था जिसमें वृद्धा और उनकी पोती की तीन दिन बाद हल्द्वानी पहुंचने पर मौत हो गई थी। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि परिवार नेपाली मूल का है। सभी की हालत खराब है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें