हल्दूचौड़(नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में आजादी का अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मुख्य सचिव उत्तराखंड और उच्च शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार महाविद्यालय में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में नवशीन प्रथम, हिमानी आर्या द्वितीय, देवयानी और ईशा उप्रेती तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पांडे, डॉ. मंजू जोशी और डॉ. मनोज कुमार जोशी रहे। कार्यक्रम का आयोजन रोवर रेंजर्स, राजनीति विज्ञान विभाग, वाणिज्य विभाग और संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. गीता तिवारी पांडे, डॉ. नीलम कनवाल, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. भगवती देवी, डॉ. सुनीता भंडारी, गिरीश चंद्र पांडे आदि रहे।