फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एरीज में एएसटीएआर प्रशिक्षण एक सितंबर से

Sun, 30 Aug 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में आगामी 1 से 7 दिसंबर तक वायुमंडलीय अनुसंधान पर आधारित सात दिवसीय एएसटीएआर-2026 प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को पृथ्वी के वायुमंडल, आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक अनुसंधान की बारीकियों से रूबरू कराना है। कार्यशाला में देश भर से आए प्रख्यात विशेषज्ञ वैज्ञानिक सूक्ष्म गैस, एयरोसोल, वायुमंडलीय गतिशीलता, सुदूर संवेदन और प्रतिरूपण जैसे समसामयिक विषयों पर व्याख्यान देंगे। एरीज के निदेशक डॉ. मनीष नाजा ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर ही विद्यार्थियों को शोध कार्य से जोड़ना इस आयोजन का मुख्य ध्येय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें