फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अति संवेदनशील उपकरण प्रयोगशाला का शुभारंभ किया वीसी ने

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने बुधवार को विवि के भीमताल परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में पीएम ऊषा मेरू योजना, राज्य सरकार और स्ववित्त से संचालित लॉ कॉलेज, फार्मेसी ब्लॉक, होटल मैनेजमेंट भवन, बायोटेक अनुसंधान भवन, फार्मेसी लैब, एमबीए गेस्ट हाउस के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कुलपति प्रो. रावत ने विवि में शोध कार्यों को लगातार बढ़ावा देने के लिए परिसर के फार्मेसी विभाग में सूक्ष्म अणुओं पर गहन अध्ययन के लिए अति संवेदनशील उपकरण प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. एलके सिंह, प्रो. वीना पांडे, प्रो. अनीता सिंह, प्रो. कुमुद उपाध्याय, प्रो. महेंद्र राणा, प्रो. अर्चना नेगी साह, प्रो. तीरथ कुमार, डॉ. तीरथ कुमार, डॉ. संतोष उपाध्याय, डॉ. राजेश्वर कमल कांत, डॉ. लक्ष्मण रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें