फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर हुई कंट्रोल बर्निंग

Thu, 02 Apr 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर आगामी फायर सीजन को देखते हुए वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग की ओर से कंट्रोल बर्निंग का कार्य किया जा रहा है। मनोरा रेंज के अंतर्गत बल्दियाखान से ताकुला के बीच वन विभाग की टीम सड़क किनारे गिरे सूखे पत्तों, पिरूल और घास को नियंत्रित तरीके से जला रही है। बुधवार को भी बल्दियाखान क्षेत्र में टीम ने कंट्रोल बर्निंग की। एसडीओ ममता चंद ने बताया कि पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को भी जंगल की आग से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें