फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ड्यूटी से गायब सहयुक्त नियोजक, दफ्तर में फाइल का लगा अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने टाउन प्लानर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने, जनता के आवासीय भवनों के नक्शे की एनओसी काफी संख्या में प्रपत्र लंबित होने पर आयुक्त ने सहयुक्त नियोजक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

कमिश्नर रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि आवासीय नक्शे 15 दिन में पास होने हैं। सहयुक्त चार अगस्त से बिना अवकाश स्वीकृत किये अनुपस्थित हैं। साथ ही कार्यालय के स्टाफ ने बताया है कि 15 अगस्त को भी सहयुक्त नियोजक हरिशंकर सिंह बिष्ट अनुपस्थित थे। बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सहयुक्त नियोजक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
आयुक्त ने निर्देश दिये कि कार्यालयों से बिना अवकाश स्वीकृति अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित ना रहें, अनुपस्थित होने पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य अभियंता संजय शुक्ल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


चरस साथ चार लोग चढ़े हत्थे
हल्द्वानी। टाउन प्लानर कार्यालय के निरीक्षण के बाद आयुक्त ने क्रियाशाला मार्ग पर ई-रिक्शा में बैठे लोगों से हालचाल पूछने पर वे घबरा गये। संदिग्ध प्रतीत होने पर उनकी चेकिंग की तो कई लोगों के पास चरस मिली। उन्होंने बताया कि वे यह नशीला पदार्थ रेलवे क्रासिंग राजपुरा के पास से खरीदकर लाए हैं। इसके बाद आयुक्त रेलवे क्रासिंग की ओर चल दिये। मौके पर राजपुरा रेलवे क्रासिंग के पास चार व्यक्ति और पकड़े, जिनसे चरस बरामद हुई। आयुक्त ने सीओ संजय सिंह गर्ब्याल को चारों व्यक्तियों को पूछताछ एवं कार्यवाही के निर्देश दिये। माई सिटी रिपोर्टर

पुलिया निर्माण में देरी से आयुक्त हुए नाराज

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल रोड पर एक माॅल के पास निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया, इस दौरान पुलिया निर्माण कार्य का समय पर पूरा न होने पर नाराजगी जताई। कमिश्नर रावत ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एक तरफ से पुलिया का निर्माण कार्य 30 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बरसात के बाद दूसरी ओर से पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें