हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट ने 24 दरागाओं के स्थानांतरण किए हैं। उन्हें स्थानांतरण की जगह तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा है।
उपनिरीक्षक विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल से वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय थाना लालकुलां, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी चौकी बैलपड़ाव से थानाध्यक्ष भीमताल, अनीस अहमद वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रामनगर से प्रभारी चौकी बैलपड़ाव, महेश चंद्र जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय थाना रामनगर, कमित जोशी प्रभारी चौकी लामाचौड़ से थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, सुनील गोस्वामी थाना मुखानी से प्रभारी चौकी लामाचौड़, गगनदीप सिंह प्रभारी चौकी गर्जिया से थाना कालाढूंगी, प्रकाश पोखरियाल प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव से प्रभारी चौकी गर्जिया, कुमकुम धानिक थाना हल्द्वानी से प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव, दिनेश चंद्र जोशी प्रभारी चौकी राजपुरा से एफएफयू हल्द्वानी, सुशील चंद्र जोशी पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी राजपुरा, हरिराम प्रभारी चौकी मेडिकल से थाना बेतालघाट, प्रवीण कुमार को प्रभारी चौकी गन्ना सेंटर से प्रभारी चौकी मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। त्रिभुवन सिंह थाना लालकुआं से प्रभारी चौकी गन्ना सेंटर, बबीता थाना हल्द्वानी से थाना बनभूलपुरा, धर्मेन्द्र कुमार प्रभारी चौकी हीरानगर से प्रभारी चौकी मंगोली, गुरविन्दर कौर प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता से थाना मुखानी भेजे गए। गौरव जोशी थाना बेतालघाट से प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता, सिमरन थाना चोरगलिया से थाना भीमताल, रविंद्र सिंह प्रभारी चौकी ढैला से प्रभारी चौकी हीरानगर, दीपक बिष्ट पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी ढैला, बबीता मेहरा थाना मुखानी से थाना तल्लीताल, सुरभि राणा पुलिसलाइन से थाना चोरगलिया, मो. यूनुस को एफएफयू से वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रथम थाना रामनगर बनाया गया है।