ओखलकांडा में सड़क पर डामरीकरण का काम शुरू करते विधायक राम सिंह कैड़ा। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के बास्कोटी से पजैना-धैना-लिगडानी विधायक मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने 2.48 करोड़ से हो रहे डामरीकरण का काम शुरू कराया। सड़क के डामरीकरण होने से क्षेत्र की तीन हजार से अधिक ग्रामीणों की समस्या हल होगी।
कैड़ा ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और बरसात में कीचड़ होने से दुघर्टनाओं का भय बना हुआ था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग पर लोनिवि के अधिकारियों को प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के साथ बृहस्पतिवार से सड़क पर डामरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। इस दौरान कमल पांडेय, योगेश बोरा, अमित कुमार, तेज सिंह बिष्ट, बालम बिष्ट, तारा जोशी, केसर सिंह मौजूद रहे। संवाद