लालकुआं में कार्यकर्ता सत्यापन के दौरान बैठक लेते प्रवासी मंडल प्रमुख मनोज पाठक।
लालकुआं (नैनीताल)। भाजपा ने 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक कार्यकर्ताओं के सत्यापन के लिए चलाए गए महा अभियान के प्रवासी मंडल प्रमुख भाजपा नेता मनोज पाठक ने 19 बूथों में पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्यापन किया।
कार्यकर्ता सत्यापन के लिए वर्तमान में चल रहे राष्ट्रीय स्तर पर महा अभियान के दौरान लालकुआं मंडल के प्रवासी मंडल प्रमुख पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का सत्यापन कर पत्रकारों को बताया कि महा अभियान के तहत मंडल, बूथ और पन्ना प्रमुखों का सत्यापन किया जा रहा है। मंडल प्रमुख मनोज पाठक ने भाजपा मंडल महामंत्री सुरेंद्र लोटनी के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने लालकुआं भाजयुमो, ओबीसी मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठक ली। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष धर्मवीर मौर्या, महामंत्री महेश मौर्या, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमांशु श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री सुरेंद्र लोटनी, अरुण जोशी और महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष तारा पांडे सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद