नैनीताल। शहर के फांसी गधेरा-राजभवन मार्ग के एलपीएस पब्लिक स्कूल के बैंड में जर्जर सड़क और डामर उखड़ने से दुर्घटना का भय बना हुआ है। इसी मार्ग पर सेंट जोसेफ, सेंट मैरी, शेरवुड, ऑल सेंट्स समेत कई अन्य नामी विद्यालय हैं। इन दिनों विद्यालय खुलने के बाद यहां वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। सुबह स्कूल समयावधि और शाम को छुट्टी के समय यहां वाहनों की संख्या और अधिक बढ़ जाती है। हाल ही में हुए डामरीकरण से एलपीएस के समीप का बैंड संवेदनशील हो गया है। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसके खिलाफ आवाज बुलंद की है। अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना का कहना है कि निरीक्षण करवाकर समस्या निस्तारण की पहल की जाएगी।