नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रो. नंद गोपाल साहू ने बृहस्पतिवार को रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष का प्रभार ग्रहण किया। प्रो. चित्रा पांडे के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रो. साहू को यह जिम्मेदारी दी गई है। कार्यभार ग्रहण करने पर शिक्षक संघ ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके पर प्रो. ललित तिवारी, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. चित्रा पांडे, डॉ. गीता तिवारी आदि मौजूद रहीं।