फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गर्मी बढ़ते ही बढ़े डिहाइड्रेशन के मरीज, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

Thu, 21 May 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन के मरीज पहुंचने लगे हैं। डॉक्टरों की ओर से लोगों को गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन


बीडी पांडे अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि तेज धूप, पर्याप्त पानी न पीना और लंबे समय तक खाली पेट रहने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ती है। इससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. दुग्ताल के अनुसार डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, मुंह सूखना, अत्यधिक प्यास लगना, सिरदर्द, उल्टी और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कई मामलों में मरीजों को अस्पताल में ग्लूकोज और अन्य दवाओं की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने, पानी पीने, ओआरएस और तरल पदार्थों का सेवन और हल्का भोजन करने की सलाद दी है। डॉक्टरों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार चक्कर, कमजोरी या उल्टी की शिकायत हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें