फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जाते-जाते सख्त तेवर में नजर आए रयाल

Sat, 28 Nov 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। डीएम ललित मोहन रयाल ने 14 अक्तूबर 2025 को नैनीताल डीएम के तौर पर अपना कार्यभार संभाला था। एक साल के कार्यकाल में डीएम रयाल जनता के बीच संवाद कायम करने में सफल नजर आए लेकिन तबादले से पहले वह सख्त तेवरों में दिखे।
विज्ञापन

बीते दिनों डीएम ने भीमताल विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पीएमजीएसवाई विभाग के बीस सूत्री में डी श्रेणी होने और जिले में 22 किलोमीटर के सड़क निर्माण के लक्ष्य के तहत सिर्फ 2.50 किलोमीटर सड़क ही बनाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।
डीएम ने काठगोदाम, हल्द्वानी और ज्योलीकोट डिवीजन के अधिशासी अभियंताओं का स्पष्टीकरण मांगा था। साथ ही विभागीय अधिकारियों को नौकरी छोड़ ठेकेदार के साथ मुनीम गिरी करने की चेतावनी दे डाली थी। डीएम की फटकार का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल रहा।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में डीएम ने औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तमाम खामियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। डीएम रयाल की पदोन्नति के बाद से ही उनके तबादले के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को शासन से जारी लिस्ट में उन्हें अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग और अपर सचिव मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया है। एक साल के कार्यकाल में डीएम का जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल सही देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें