फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में संपन्न हुआ कला उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग की ओर से आयोजित संकुल हरिद्वार स्तरीय कला उत्सव जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में संपन्न हुआ। विजयी विद्यार्थियों का दल अब अयोध्या में होने वाले रीजनल स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक डीसी जोशी ने बताया कि शास्त्रीय नृत्य, समूह जनजातीय नृत्य, लोकनृत्य और नाट्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 21 विद्यार्थी 26 अगस्त को अयोध्या रवाना होंगे। संकुल स्तरीय कला उत्सव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 14 जनपदों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। रीजनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को नवंबर माह में दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कला उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन और अध्यापकों ने विजयी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्राचार्य डीएस रावत, लाखन सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें