फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मांस तस्कर ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Fri, 29 Sep 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने बरा के पास एक मांस तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने पुलभट्टा पुलिस को 2000 ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एएसपी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर बरा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने प्रतिबंधित मांस तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पुराने जिला पंचायत बैरियर पर चेकिंग की। इस दौरान शहदौरा की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार तस्कर ने उनपर फायरिंग की। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही मारुति के इको वाहन से 40 किलो मांस बरामद किया। पुलिस को मांग से प्रतिबंधित होने की आशंका है।
गिरफ्तार आरोपी ग्राम शहदौरा नई बस्ती निवासी मोहम्मद अहमद की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा, दो खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मांस तस्कर है तथा पहले भी तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। उसने अपने घर के पीछे गन्ने के खेत में साथी यासिन के साथ पशु वध किया था। उसी का मांस उत्तर प्रदेश में बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पुलभट्टा थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें