फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की का गैंगरेप कर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने गैंगरेप के मामले में एक आरोपी को ख्वाजा कॉलोनी इंदिरानगर से मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गैंगरेप की वीडियो बनाकर पैसे मांगने और वीडियो वायरल करने का आरोप है। पुलिस मामले में एक किशोर सहित दो लोगों की तलाश कर रही है। पीड़िता की मां ने 21 मार्च को बनभूलपुरा थाने में तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आरोप था कि एक युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसे ख्वाजा कॉलोनी इंदिरानगर निवासी अपने करीबी कल्लू के घर बुलाया था। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद एक किशोर सहित तीन लोगों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इस बीच कल्लू ने गैंगरेप का वीडियो बना लिया। घटना के बाद आरोपियों ने किशोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये वसूल किए। आरोपी अब किशोरी से पांच लाख मांग रहे थे।
आरोपी ने एक दिन किशोरी को साथ चलने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी का वीडियो दोस्तों के बीच वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो, गैंगरेप सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्क्ष सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी कल्लू को उसके घर से मंगलवार शाम गिरफ्तार किया गया। अन्य दो आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का कलमबंद बयान दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें