फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैसिया पार्क निर्माण के लिए नौ लाख के बजट की स्वीकृति

Sun, 02 Mar 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के वार्ड नंबर एक पंपापुरी में 29 लाख रुपये की लागत से नगरपालिका और रामनगर वन प्रभाग संयुक्त रूप से पार्क का निर्माण कराने जा रहे हैं। इसके लिए नगर पालिका ने नौ लाख रुपये स्वीकृत कर वन विभाग को दे दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जोगा।
विज्ञापन

बता दें कि पंपापुरी क्षेत्र में वन विभाग की करीब एक हेक्टेयर भूमि पर पार्क निर्माण कराने की तैयारी रामनगर वन प्रभाग और नगर पालिका ने पूरी कर ली है। पार्क निर्माण में नौ लाख रुपये नगर पालिका जबकि 20 लाख रुपये के कार्य वन विभाग कराएगा। नगर पालिका के ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि पार्क में झूले, कुर्सियों, ओपन जिम आदि की सुविधाएं मौजूद होंगी। बताया कि इसे कैसिया पार्क से जाना जाएगा। इसमें कैसिया प्रजाति के पौधे लगाए जायेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें