कुमाऊं विवि की छह अप्रैल से शुरू होने जा रही मुख्य परीक्षा के लिए डीएसबी परिसर के लिए तीनों सत्रों के परीक्षा अधीक्षक एवं सहायक परीक्षा अधीक्षकों की नियुक्ति कर दी है। निदेशक प्रो.एसपीएस मेहता ने बताया कि सुबह के सत्र में प्रो. डीएस बिष्ट, दोपहर के लिए प्रो. मानवेंद्र पाठक जबकि शाम के सत्र के लिए प्रो. एसएस बर्गली को परीक्षा अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा डा.अर्चना श्रीवास्तव, डा.दीपक कुमार, डा.गिरीश चंद्रा, डा.शिवांगी चन्याल, डा.गगनदीप होठी, डा.श्रीष मौर्य, डा.आशीष तिवारी, डा.लज्जा भट्ट, डा.महेश आर्या, डा.किरन बर्गली, डा.नीलू लोधियाल, डा.कपिल खुल्वे, डा.संजय कुमार को सहायक परीक्षा अधीक्षक नियुक्त किया है।