नैनीताल। डीएसबी परिसर के डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत ने कहा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कहा 11 अगस्त तक विद्यार्थी परिसर के पुरूष व महिला छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को अपना आवेदन पत्र अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में जमा करना होगा। कहा छात्रावासों में रिक्त सीटों के सापेक्ष दूसरी वरीयता सूची 13 अगस्त तक जारी की जाएगी।